HINDI TECH MAN

MIUI क्या है ? MIUI 12 की मुख्य 12 विशेषताएं और क्या आप के MI मोबाइल को मिलेगा अपडेट ?

 

MIUI क्या है

दोस्तों जैसा की हम सब जानते है Xiaomi चीन की एक कंपनी है। जो अपने कई तरह के प्रोडक्ट मोबाइल,लैपटॉप ,एप्लीकेशन, सॉफ्टवेयरफ़ोन स्मार्ट उपकरण बनती है।उसी तरह MIUI एक स्मार्टफोन और टैबलेट कंप्यूटरों के लिए एक एंड्रॉइड-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है। 


यह Android OS पर चलता है।  सबसे पहले चीन में 16 अगस्त 2010में आया था। यह मोबाइल में अलग से के टॉप के फीचर्स को जोड़ता है जैसे थीम वॉलपेपर रिंगटोन और बहुत से एक्स्ट्रा फीचर्स  .जो की32 भाषा में आधारितहै।

ये दुनिया में बहुत ही उपयोगी है MIUI के अब 310 मिलियन मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं MIUI भारत में सभी MI रेडमी के मोबाइल में आता  है  यैसे MIUI 12 को 27 अप्रैल 2020 बीटा मोड पर जारी किया गया है। अभी भारत में जून 2020 तक आएगा।तो चलिए इसके मुख्य विशेषताएं देखते है-

वैसेMIUI 12 का बीटा वर्जन है, कंपनी इस पर लोगो से उपयोग करने को बोलती है,और इसमें जीतनी भी समस्या और बग एरर आते है,लोग इसका फीडबैक  देते है और फिर कंपनी इसको पूरी तरह से अपडेट करके इसका कुछ महीनो बाद ऑफिसियल वर्जन ऑटोमेटिक सभी सपोर्टिंग मोबाइल पर भेजती और सब लोग इसको अपडेट करते है। 

MIUI 12 की 12  मुख्य विशेषताएं

01 -नए एनिमेशन New animations
02 -सुपर वॉलपेपर Super Wallpapers
03-डार्क मोड 2.0  Dark Mode 2.0
04-विज्वल डिज़ाइन Visual design
05-नए गैस्चर  New gestures
06-स्वास्थ्य ट्रैकिंग Health tracking
07-एआई कॉलिंग AI calling
08- पावर फूल प्राइवेसी  Enhanced privacy
09-बेस्ट विज्वल डिज़ाइन Best Visual Design
10-नई हमेसा चालू रहने वाली स्क्रीन  New Always-On Display
11-MIUI 12 अपडेट के साथ नया  एंड्रॉएड Latest Android Version along with MIUI 12 Update.
12-नई फोंट्स New fonts

 

Download MIUI 12 Release Date and Eligible Devices List

miui12 china

 

01 -नए एनिमेशन New animations 

 

 नई एनिमेशन में काफी बेहतरीन दिखाया गया है, आप स्क्रीन जब चालू या रोटेशन,या चार्ज,करते है.तब बहुत अलग एनिमेशन से खुलेगा और अलग एनिमेशन से बंद होगा ऐसे ही जब कुछ डिलीट करेंगे तो बेस्ट एनिमेशन में कूल तरीके से सारे एनिमेशन दिखेंगे।  ऐसे ही मौसम की सूचना एप्लिकेशन पर टाइम-लैप्स फिल्म के रूप में प्रदर्शित होने वाले वास्तविक समय के मौसम में बदलाव लाइव तरीके से दिखेगा.

02 -सुपर वॉलपेपर Super Wallpapers

सुपर वॉलपेपर इसमें शानदार फीचर  है जो की हमारे लॉक स्क्रीन और मेन स्क्रीन पे उपयोग करने वाला लाइव वॉलपेपर है जो की कंपनी ने नासा से उपलब्ध अंतरिक्ष अन्वेषण डेटा के आधार पर मंगल और पृथ्वी के उच्च-सटीक एनिमेटेड 3 डी मॉडल बनाए हैं जिसे सुपरवॉलपेपर कहते है। 

03-डार्क मोड 2.0  Dark Mode 2.0

डार्क मोड एक सबसे कूल फंक्शन है ये इसके पहले भी MIUI 11 में आया था में लेकिन अब इसका अपडेट वर्ज़न आया जो जिसमे बेस्ट कंट्रास्ट ऑटोफोंट एडजस्टमेंट फीचर के साथ आता है। अगर रोशनी काम या ज्यादा बदलाव होता है तो यह अपने आप टेक्स्ट टेक्स  और कंट्रास्ट बदल देगा और काफी स्मूथ कार्य करता है। 

 

04-विज्वल डिज़ाइन Visual design

इसका मख्य  रूप से मतलब यह है कि अब जब आप अपने फोन पर सेटिंग्स पेज पर जाते हैं या स्टोरेज की जानकारी देखते है तो आप की ये ग्राफ़ और विज़ुअल आरेख के रूप में दिखाता है जिससे समझना और उपयोग  करना आसान हो जाता है और ये बहुत ही कूल लगता है 

 

MIUI 12 Release Date and Eligible Devices List MIUI INDIA

MIUI12 CHINA

05-नए गैस्चर  New gestures

  ये काफी शानदार फीचर है जब अपने फ़ोन को टॉप से स्वैप  या स्लाइड करते है  काफी शानदार दीखता है आप एक ऐप को  दूसरे ऐप पे चढ़ा के ऊपर नीच काम कर सकते हैं और किसी भी विंडोज का साइज कम  या ज्यादा कर सकते है.इससे बार बार पीछे नहीं जाना पड़ता है हम एक ही विंडोज में दो काम बहुत आसानी से कर पाते है। 

 

06-स्वास्थ्य ट्रैकिंग Health tracking

जब हम चलते या दौड़ते है या सिडिया चढ़ते है तब ये सब रिकॉर्ड कर डाटा सेव करता है xiomi आप ऑटोमेटिक इंटेलिजेंट के  एल्गोरिथ्म का उपयोग करता है जिससे ये काफी सटीक डाटा कलेक्ट करता है .

और ये स्लीप ट्रैकिंग में भी काम करता है, जो आपके फोन को सोते समय आपके तकिए के पास  रखकर काम करता है।  कंपनी का दावा है, आप के बिस्तर पर जाने के बाद सोते  समय और आप  कितने समय तक सोए, आप कितने गहरे सोए,और क्या आपने खर्राटे लिए सब रिकार्ड होता है। 

07-एआई कॉलिंग AI calling

MIUI 12 के साथ, Xiaomi ने AI फोन असिस्टेंट को आधिकारिक  तौर पर AI Calling नाम से अपग्रेड कर दिया है।लेकिन इसकी अभी पूरी पुस्टि नहीं है की ये भारत में मिलेगा की नहीं।  इसके साथ,ही यूजर आने वाली कॉल को किस भाषा में जवाब देना है वो ये सेटिंग खुद  करने में सक्षम होंगे।  वे स्वचालित या मैन्युअल कॉल में भी  बीच स्विच करने में भी सक्षम होंगे।

08- पावर फूल प्राइवेसी  Enhanced privacy

Xiaomi ने यूजर प्राइवेसी प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी पर बेहतर फोकस करने के लिए एक नया प्राइवेसी ब्लॉन्च किया है। जिसमे आप के सभी ऐप जो आप के मोबाइल में है ,वो क्या हमारे डाटा को बिना हमारे अनुमति के कही और तो शेयर नहीं कर रहे और साथ ही हमारे कैमरा ,माइक ,जीपीएस ,और लोकेशन कौन कौन ऐप बैकग्राउंड में चल रहे है सबकी जानकारी सटीक मिलेगी और हम जब चाहे किसी भी एक सेटिंग से सब कण्ट्रोल कर सकते है।  

 

MIUI 12 Release Date and Eligible Devices List MIUI INDIA

MIUI12 CHINA

 

09-बेस्ट विज्वल डिज़ाइन Best Visual Design

MIUI 12 में Xiaomi ने नया ग्राफिकल विजुअल डिजाइन जोड़ा है। यह सब आप को फाइल फोल्डर,नेटवर्क उपयोग, बैटरी उपयोग, आदि को ग्राफ़-आधारित ग्राफिक्स में दिखता है यह नया ग्राफिकल यूजर इंटरफेस जिसको आप सेटिंग पेज में देख सकते हैं। यह सुविधा उपयोगकर्ता को  बेहतर ढंग से समझने में मदद करती है। विज़ुअल रिप्रेजेंटेशन किसी भी अन्य टेक्स्ट जानकारी की तुलना में समझने के लिए हमेशा बेहतर होता है।

10-नई हमेसा चालू रहने वाली स्क्रीन  New Always-On Display

यह फीचर उपयोगकर्ताओं के लिए जब मोबाइल लॉक हो या स्लीप में हो तब काम करता है।  AOD (ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले) के साथ समय, दिनांक, मौसम और अन्य महत्वपूर्ण संदेश देखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

आप सेटिंग में जाकर  इसे  चालू या बंद कर सकते है   उपयोगकर्ता AOD के लिए एनीमेशन सेट कर सकते हैं 1000 से अधिक विभिन्न एनिमेशन उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपने Xiaomi उपकरणों के लिए सेट कर सकते हैं। 

11 अपडेट के साथ नया  एंड्रॉएड Latest Android Version along with MIUI 12

MIUI 12 का जब अपडेट आएगा तब आप को इसके साथ लेटेस्ट एंड्रॉएड 10 और 11 जो आप  डिवाइस में सही रहेगा दोनों में से कोई एक MIUI 12 के साथ अपडेट हो जायेगा जिससे आप को लैटेस्ट सूरक्षा सेटिंग और पैच मिलेगा जिससे हमारे मोबाइल तेज और सेफ हो जायेगा। 

12-नई फोंट्स New fonts

MIUI 12 में Xiaomi ने नया फोंट्स  डिजाइन जोड़ा है।  जिससे आप के मोबाइल के डिस्प्ले और थीम में काफी क्लियर बोल्ड और शार्प फोंट्स मिल जायेगे आप इसको अपनी सेटिंग अनुसार  सेट कर सकते है ये आप के मोबाइल को काफी कूल लुक देगा।  

 

MIUI 12  क्या आप के MI मोबाइल को मिलेगा अपडेट ? और भारत में कब आएगा -

MIUI 12 भारत में जून 2020 के पहले सप्ताह से आने लग जायेगा येबैचो  में मिलेगा। 

 

 

पहला बैच

दूसरा  बैच

तीसरा बैच 

Xiaomi Mi 10 Pro

Xiaomi Mi 10

Xiaomi Mi 10 Youth Edition

Xiaomi Mi 9 Pro

Xiaomi Mi 9

Xiaomi Mi 9 Explorer Edition

Redmi K30 Pro

Redmi K30

Redmi K30 Pro Zoom Edition

Redmi K20 Pro

Redmi K20 

Xiaomi Mi Mix 3

Xiaomi Mi 8

Xiaomi Mi 9 SE

Redmi Note 8 Pro

Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro

Mi CC9, Mi CC9 Pro

Mi Mix 2

Xiaomi Mi 8 SE

Xiaomi Mi Mix 2

Redmi Note 8

Redmi 6, 6A, 

Redmi 8, 8A

Redmi 7, 7A

Redmi Note 5

 

 

दोस्तों आप को ये ब्लॉग कैसा लगा जरूर बताए और भी लेटेस्ट ब्लॉग के लिंक है यहाँ ⇓⇓⇓क्लिकhttps://www.hinditechman.com/ करे धन्यवाद।

 

 

 

Post a Comment

0 Comments